धोनी ने जड़ा IPL-10 का सबसे लंबा छक्का | Dhoni hits seasons biggest six, ball



राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच काफी रोमांचक मैच देखने को मिला। मुकाबले में पुणे ने बेंगलुरु को 27 रनों से हरा दिया। पुणे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 9 विकेट पर 129 रन ही बना सकी। लेकिन इस मैच के दौरान दो ऐसी चीजें हुईं, जिससे दर्शकों का पैसा वसूल मनोरंजन हुआ। इनमें से एक है धोनी का शॉट, जो आईपीएल 10 का सबसे लंबा छक्का रहा। वैसे तो खराब फॉर्म में चल रहे धोनी रविवार के मैच में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन एक शॉट उन्होंने ऐसा मारा कि गेंद ही खो गई। दरअसल पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर चहल की एक लेग स्पिन पर माही आगे बढ़े और पूरी जान से शॉट मारा। गेंद मिड ऑन को पार करते हुई चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। ये इस आईपीएल का सबसे लंबा छक्का रहा। पुणे सुपरजाएंट के महेंद्र सिंह धोनी ने बैंगलोर के खिलाफ रविवार को 25 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। धोनी ने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। इस बीच उन्होंने अपने करियर में 24000 रन पूरे करने की उपलब्धि भी हासिल की, इसमें धोनी के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट दोनों के रन शामिल हैं। वहीं हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 पॉइंट के साथ टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है। उसने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 4 में हार मिली है। हालांकि, पॉइंट टेबल में राइजिंग पुणे सुपरजॉएंट की भी स्थिति अच्छी नहीं है। ये अलग बात है कि इस मैच से उसने जीत के ट्रैक पर वापसी की है। अब वो 5 मैच में दो जीत के साथ छठे नंबर पर है। http://www.deshbandhu.co.in/ http://dblive.tv/

Comments

  1. tanveer ansari


Additional Information:

Visibility: 10222

Duration: 2m 6s

Rating: 73